कटनी नगर: दुर्गा चौक बड़ी खिरहनी एनकेजे में शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी, 3 आरोपी गिरफ्तार
एनकेजे थाना अंतर्गत दुर्गा चौक बड़ी खिरहनी में शादी समारोह के दौरान हुई चाकू बाजी में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे जिसमें एक युवक को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. इस घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो शादी में छेड़छाड़ के साथ चोरी कर रहे थे। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने आज शुक्रवार शाम 4:30 मिनट पर जानकारी दी।