जहानाबाद: जहानाबाद में निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने बताई पूरी घटना
जहानाबाद शहर के लाल मंदिर के पास स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान काको थाना क्षेत्र के पिंजोरा पंचायत के बारा निवासी 27 वर्षीय रेशमा प्रवीण की मौत हो गई। नवजात शिशु सुरक्षित बताया जा रहा है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है।