पिपरा: हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय पर किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के खिलाफ 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा
Pipra, Palamu | Jun 15, 2026 हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार के दोपहर 2:00 बजे अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले किसान-मजदूरों ने भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर बीडीओ और सीओ के नाम 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा तथा विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।