मढ़ौरा: पियरपुरवां स्थित बेटी के घर से लौट रहे वृद्ध हुए लापता
थानाक्षेत्र के पियरपुरवां स्थित अपने बेटी के घर से शादी के बाद लौट रहे एक वृद्ध रसौली स्थित अपने घर नही पहुंचे जिसके बाद परिवार के लोगों ने वृद्ध की खोजबीन शुरु कर दिया है। इस संबंध में पियरपुरवां निवासी मनोज महतो ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे बताया कि उनके ससुर चंदेश्वर महतो अपने घर जाने के लिए मढ़ौरा स्टेशन से ट्रेन में बैठे लेकिन घर नही पहुंचे है।