नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522/5 के पास से तस्करी का कपड़ा बाइक बरामद तस्कर फरार
सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522/5 के पास से बाइक पर लदी कपड़ा बरामद कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है। इस संबंध में असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने बताया कि बरामद बाइक और लेडिट शूट को अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।