दमोह: राजनगर किला के पास तालाब में तैरता मिला युवती का शव मिला, मौके से स्कूटी मोबाइल बरामद, हत्या या आत्महत्या? जांच शुरू
Damoh, Damoh | Jun 22, 2026 दमोह जबलपुर नाका भैरोबहर-राजनगर स्थित बुंदेला बाबा मंदिर के पास तालाब में सोमवार शाम 20 वर्षीय सत्या निषाद, निवासी कटनी का शव मिला। भंडारे में पहुंचे लोगों की सूचना पर पुलिस व एसडीईआरएफ ने शव बाहर निकाला। मौके से स्कूटी, मोबाइल, चप्पलें और पर्स बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या, आत्महत्या और प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।