बरेली: बहेड़ी कस्बे के निवासी युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, बरेली निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
बहेड़ी कस्बे के निवासी युवक ने खाया जहरीला पदार्थ बरेली निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत।परिजनों ने बताया कि मानसिक तंगी के चलते युवक ललित ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।