बरेली: सुरेश शर्मा नगर में दबंग ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ की मारपीट व गाली गलौज, वीडियो हुआ वायरल
बारादरी थाना क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर में दबंग ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट व गाली गलौज की घटना को अंजाम दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।