BDO सीके सिंह ने गुरुवार शाम 5 बजे सारठ प्रखंड में ज्यूरी सदस्यों संग बैठक कर 9 पंचायत में सोशल ऑडिट की जनसुनवाई को लेकर निर्देश दिए। बताया कि 7 नवंबर को विभिन्न पंचायत में हुए योजनाओं की सोशल ऑडिट की जनसुनवाई में ज्यूरी सदस्य ससमय पहुंचें व सोशल ऑडिट टीम के लाए मामले को विस्तार से सभा में रखें व निपटारा कराएं और गैर निष्पादित मामलों का प्रतिवेदन तैयार करें।