मेहनगर: खरिहानी बाजार के निवासी पीड़ितों ने स्थानीय दबंग लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगा SP ऑफिस पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आजमगढ़ के मेंहनगर तहसील के अंतर्गत खरिहानी बाजार के निवासी ओम प्रकाश सेठ ने एसपी ऑफिस पर पहुंचकर एसपी से गुहार लगाई है। ओम प्रकाश सेठ के अनुसार उनके भाई खरिहानी में ही जमीन की रजिस्ट्री कराए हैं। वहीं पर उनका पुत्र आकाश सेठ अपनी गाड़ी लेकर गया था। उसी के बगल में दो दबंग लोग जो कि कम्हरिया के रहने वाले हैं। उन्होंने गाड़ी खड़ी करने पर आपत्ति जताई। मारपीट की।