विदिशा नगर: पुरानी रंजिश में खेत पर बुलाकर युवक से मारपीट, मरणासन्न हालत में छोड़ा, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
विदिशा में रहने वाले 21 वर्षीय अरुण अनुबोधी को रविवार रात उनके तीन परिचित लोगों ने फोन करके बुलाया और ग्राम खेजड़ा मेनपुर ले जाकर उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की। उसे मरणासन्न हालत में वही छोड़ कर भाग गए। सोमवार सुबह 10 बजे अरुण के भाई मोहर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हम लोग रात में ही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत काफी गंभीर है।