जशपुर: जशपुर जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए 22 वाहनों पर की गई कार्रवाई
जशपुर जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारू बनाए रखने के लिए जशपुर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर बिना नम्बर प्लेट, मोडिफाइड वाहन, ओवर स्पीड व स्टंट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली जशपुर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले