मनेर: हल्दी छपरा गंगा घाट के पास पुलिस ने छापेमारी कर 90 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की
Maner, Patna | May 9, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी छपरा गंगा घाट के पास सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए करीब 90 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। मनेर पुलिस ने शराब को बरामद कर अपने साथ है थाने ले आई है और उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब के कारोबारी भागने में सफल रहे।