मौदहा: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नलकूप में जाकर पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोतवाली क्षेत्र के युवक ने नलकूप में जाकर चिल्ला के पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। फन्दे से लटकता देख परिजन आनन-फानन में फंदे से उतारकर एंबुलेंस सेवा की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सको ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है