द्वारका: रनहोला से द्वारका AATS पुलिस के हत्थे चढ़ा झपटमारी के मामले में फरार चल रहा एक कुख्यात बदमाश ,15 मामले है दर्ज़
द्वारका ज़िले की AATS पुलिस ने झपटमारी के मामले में फरार चल रहे एक कुख्यात बदमाश को रनहोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश की पहचान फामिम उर्फ़ फहीम निवासी गोपाल नगर नजफगढ़ के तौर पर हुई है। आरोपी के ऊपर पहले से ही झपटमारी के 15 मामले दर्ज़ है। आरोपी के खिलाफ साल 2018 में डाबड़ी थाने में एक झपटमारी करने का मामला दर्ज़ हुआ था