द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड की पुलिस टीम ने 1 शातिर स्नैचर को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान फमिम उर्फ फहीम उर्फ मामू उर्फ समीर मलिक के रूप में हुई है। यह नजफगढ़ का रहने वाला है। यह आरोपी पहले से 15 मामलों में शामिल रह चुका है।