द्वारका: सेक्टर -10 से द्वारका जेलबेल सेल ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को किया गिरफ्तार
द्वारका जेलबेल सेल ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को सेक्टर -10 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम ललित सिंह रावत है जो दिल्ली सुलेमान नगर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ साल 2020 में बिंदापुर थाने में एक चोरी करने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था।