द्वारका: वांटेड क्रिमिनल द्वारका जिले से हुआ गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने एक डेसपरेट क्रिमिनल को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। जिसकी तलाश पुलिस को आर्म्स डकैती के मामले में थी और यह राजौरी गार्डन में हुई हत्या के मामले में वांटेड भी था। डीसीपी क्राइम ने बताया कि वेस्टर्न रेंज वन की टीम ने इस बदमाश सुदीप को गिरफ्तार किया है। इसे कोर्ट ने भगोड़ा भी घोषित कर रखा था रानी बाग के मामले में।