मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा की नानी के बयान पर मझौलिया थाना में आज 22 दिसंबर सोमवार करीब 4 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग छात्रा ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 15 दिसंबर को वह को