कैराना: प्लॉट में दिए रुपये वापस मांगने पर की गई मारपीट, कैराना कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मवी निवासी नफीस ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसने एक जुलाई 2024 को फुरकान से एक प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। इस दौरान उसने 10 हजार रुपये बयाने के रूप में दिए और बाद में एक लाख 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि फुरकान ने प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो मारपीट की।