शंभूगंज: शंभूगंज में भाकपा माले कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नौ सूत्री मांगों को लेकर सीओ को सौंपा ज्ञापन
शंभूगंज प्रखंड में भाकपा माले के सैकड़ो कार्यकर्ता ने माले नेता रणवीर कुशवाहा के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। उच्च विद्यालय शंभूगंज के समीप से सैकड़ो से ज्यादा कार्यकर्ता सोमवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे बैनर और हाथों में झंडा लिए सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए गरीबों के हित में आवाज बुलंद कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर नौ सुत्री मांगों को लेकर ज्ञांपन सौपा।