मंझनपुर: अमहा में रहस्यमयी हालत में पटाखा फैक्ट्री में विस्फ़ोट से 8 लोग गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के अमहा में आज सुबह रहस्मय हालत में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है। जिसमे 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मौके से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। सूचना मिलने पर एसपी समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंची हुई है। सभी झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।