मंझनपुर: आधी रात के बाद चम्पाहा स्थित राइस मिल में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के चम्पाहा की एक राइस मिल में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी तो यहां पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो मौके पर पश्चिम शरीरा पुलिस पहुंची तथा फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया है।