मंझनपुर: अमाहा में रहस्यमयी हालत में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, पटाखा फैक्ट्री मालिक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कौशांबी जिले के कोखराज थाना अंतर्गत अमहा में रहस्मय हालत में न्यू रंगोली पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। जिसमें पटाखा फैक्ट्री समेत आधा दर्जन लोगों के झुलसे होने की जानकारी मिली है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं घटनास्थल पर एसपी निरीक्षण करने पहुंचे हुए हैं। इस हादसे में पटाखा फैक्ट्री मालिक गंभीर रूप से झुलसा हुआ है।