ऊंचाहार: ऊँचाहार नगर में जिला योजना समिति के सदस्य नामित होने पर ग्राम प्रधान धनराज यादव का हुआ अभिनंदन
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र की ऊँचाहार देहात ग्राम सभा के प्रधान धनराज यादव को जिला योजना समिति का सदस्य नामित किये जाने पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया।ऊँचाहार नगर में गुरुवार की शाम, बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर सभी ने उनको माला पहनाकर, फूलों का गुलदस्ता भेंटकर व मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।इस दौरान विजयपाल, गुडन यादव आदि रहे।