हरसूद: मंडलम एवं पंचायत समितियों के गठन को लेकर आहूत बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी उषा नायडू हुई शामिल
गुरुवार को नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरसूद द्वारा मंडलम एवं पंचायत समितियों के गठन को लेकर एक बैठक आहूत की गई। जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी उषा नायडू विशेष रूप से शामिल हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए उषा नायडू ने कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।