पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के पाटन सीमा से सटे नगदारा गांव में एक सहायक अध्यापक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द निवासी 45 वर्षीय उदय सिंह के रूप में हुई है। वह गांव के स्कूल में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे तथा ग्रामीण डॉक्टर के रूप में भी लोगों का इलाज करते थे।