मंदसौर: बोनस, वेतन न मिलने पर स्टार्स फैक्टरी के मजदूरों ने सुशासन भवन में सौंपा ज्ञापन
मंदसौर की आरआरबी स्टार्स फैक्टरी के मजदूर 26 मई दोपहर करीब 1 बजे सुशासन भवन पहुंचे और कलेक्टर के नाम मौजूद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, मजदूरों ने आरोप लगाया कि समझौते के बावजूद बोनस, एरियर, वेतन और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया,श्रमिकों का कहना है कि केवल 50 मजदूरों का हिसाब हुआ, बाकी को लगातार नई तारीख दी जा रही है,