पांडू: बारिश बनी आफत: पेड़ के नीचे मोबाइल चला रहे तीन युवकों पर गिरी बिजली, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Pandu, Palamu | Jul 2, 2026 पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत रतनाग ग्राम पंचायत के ओबरा गांव में गुरुवार को वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे तीन युवक अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।