बरहट: भलुका बांझीपियार गांव में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
Barhat, Jamui | May 3, 2024 बरहट पंचायत के भलुका बांझीपियार गांव में मंगलवार को नौ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में 151 कुंवारी कन्या एवं महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा भलुका बांझीपियार गांव के शिव शक्ति मंदिर से निकलकर नगदेवा ,बरहट मोड़ होते हुए आंजन नदी पहुंचा।