बरहट: बरहट थाना क्षेत्र के कोयवा गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी को पीटा, पीड़िता ने एसपी को दिया आवेदन
Barhat, Jamui | May 2, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के कोयवा गांव में महेंद्र यादव ने अपनी पत्नी सेमफुल देवी के साथ मारपीट किया। इसको लेकर पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ बरहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई लेकिन कोई करवाई नहीं होने पर गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी पति महेंद्र यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।