औरैया: डीएम की पहल: एस्कॉर्ट की अतिरिक्त गाड़ी हटाई, ऑनलाइन बैठकों पर जोर, पेट्रोल-डीजल बचत को लेकर प्रशासन सख्त
ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब जिला स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। औरैया के जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने सुरक्षा काफिले (एस्कॉर्ट) से अतिरिक्त गाड़ी हटाने का फैसला लिया है। साथ ही अधिकारियों को गैर जरूरी बैठकों से बचने और अधिक से अधिक बैठकें ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने के निर्देश दिए ह