तालबेहट: बेतवा नदी रेलवे पुल पर अज्ञात युवक की कटी-फटी लाश मिली, इलाके में मचा हड़कंप, ट्रेन से गिरकर मौत की जताई जा रही आशंका
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेतवा नदी रेलवे पुल पर एक अज्ञात युवक की कटी फटी लाश मिलने से इलाके में ह्ड़कंप मच गया घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, और मृतक युवक के शव की सिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है, फिलहाल युवक के शव की सिनाख्त नहीं हो सकी उक्त मामले में पुलिस सब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।