बारा: शंकरगढ़ में आदिवासी बस्ती पानी की समस्या से परेशान, पानी न मिलने पर उठे सवाल, जिम्मेदार बेखबर
Bara, Allahabad | Apr 22, 2026 शंकरगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत पहाड़ी कला की आदिवासी बस्ती में पानी की भारी समस्या सामने आई है। आज बुधवार दोपहर स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से पीने का पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे उनका जीवन संकट में पड़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।