फतुहा: फतुहा में मोहर्रम पर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकला ताजिया जुलूस पुलिस प्रशासन मुस्तैद
Fatwah, Patna | Jun 26, 2026 फतुहा में मोहर्रम पर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ताजिया जुलूस निकाला गया है। फतुहा पुलिस प्रशासन इसे लेकर काफी मुस्तैद दिखी है। फतुहा डीएसपी -1 अवधेश कुमार, फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन समेत भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी तैनात दिखे हैं। सभी चौक चौराहे पर तैनाती की गई है। पठान टोली, दरियापुर, रायपुरा, गोविंदपुर से ताजिया जुलुस निकाला गया है।