जगदलपुर: जगदलपुर ओड़िशा रोड के आड़ावाल में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की ट्रक से टकराने पर मौके पर हुई मौत
बुधवार गुरुवार मध्यरात्रि लगभग 12 बजे जगदलपुर ओड़िशा रोड स्थित अड़ावाल में बाजपेयी बिल्डिंग के पास पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।