नगड़ी: जगन्नाथपुर मंदिर के पास टैंकर पलटने से एक युवक की मौत
Nagri, Ranchi | May 31, 2026 जगन्नाथपुर मंदिर के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे एक टैंकर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।