हुज़ूर: 'पैसा नहीं तो क्या हुआ, मंथली आती है न' बोलने पर फंसे पीटीएस के 6 नव-आरक्षक, वर्दी में रील बनाना पड़ा महंगा
आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर मशहूर होने की होड़ किस कदर हावी है, इसका ताजा उदाहरण रीवा के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीएस) में प्रशिक्षण ले रहे आधा दर्जन नव आरक्षकों में देखने को मिला। इन नव-आरक्षकों को वर्दी में रील बनाना भारी पड़ गया है। अनुशासन की मर्यादा लांघने पर पीटीएस एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषी जवानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब।