हनुमानगढ़: गांव गाहडू में वैक्सीनेशन विवाद मामले में अफवाह मानने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों से मांगी माफी
गांव गाहडू स्थित राजकीय विद्यालय में बच्चों को खसरे की वैक्सीन लगाने को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद गुरुवार को समाप्त हो गया। स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई वार्ता के बाद ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के बीच सहमति बन गई।