राजगढ़: हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव से एक नाबालिग का शादी के मकसद से बहला-फुसलाकर अपहरण का आरोप, मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Apr 27, 2026 पुलिस थाना हमीरवास क्षेत्र के एक गांव से 16 साल 9 माह की नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर भगा ले जाने के आरोप का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग बालिका के चाचा ने हमीरवास थाने में रिपोर्ट दी। घटना 26 अप्रेल सुबह 6 बजे की है। पुलिस मोबाइल की सीडीआर निकलवाने व तलाश में जुटी है।