अबूझमाड़ के दूरस्थ एवं दुर्गम गांवों में आयोजित हुआ ग्राम सभा
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के कुतुल, आदनार, ओरछा, मुरनार जैसे दूरस्थ एवं दुर्गम गांवों में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने गांव की जरूरतों और स्थानीय समस्याओं पर अपने सुझाव रखे। इस दौरान मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनभागीदारी से ग्राम विकास को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।
#ग्राम_सभा #GramSabha #Narayanpur #Abujhmad
8 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Oct 2, 2026