चायनीज मांझे को लेकर उज्जैन पुलिस का सर्चिंग अभियान सतत जारी है। हादसों को रोकने के लिए पुलिस लगातार डोर बेचने वालों की दुकान पर चेकिंग कर रही है। कोतवाली सीएसपी राहुल देशमुख, महाकाल टीआई गगन बादल और अन्य पुलिसकर्मियों ने तोपखाना क्षेत्र की दुकानों पर जांच की। मंगलवार 8:00 बजे के लगभग पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेकिंग में कहीं से भी चायना डोर नहीं मिली।