बहराइच: फायर स्टेशन परिसर में अग्नि सचेतकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया
बहराइच जिले के फायर स्टेशन परिसर में DG फायर के आदेशानुसार अग्नि सचेतकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बढ़ते फायर सीजन को देखते हुए उन्हें अग्नि सुरक्षा उपायों एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अग्नि सचेतकों को आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना था।