जैतपुर: तीन युवकों की संदिग्ध मौत की जांच उमरिया एसपी को सौंपी
जैतपुर थाना क्षेत्र में तीन युवकों की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब उमरिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) करेंगे। शहडोल जोन के आईजी ने स्थानीय पुलिस की जांच पर उठे सवालों और मृतकों के परिजनों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया। 13-14 अप्रैल की रात तीनों के शव कुएं से मिले थे। पहले पुलिस ने इसे सड़क हादसे और गांजा तस्करी से जुड़ा मामला बताया था। जानकारी बुधवार सुबह 11