ललितपुर: ग्राम कारी पहाड़ी के ग्राम प्रधान ने विद्यालय में तैनात प्रधान अध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो आया सामने
ग्राम कारी पहाड़ी निवासी ग्राम प्रधान ने शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे ग्रामीणों के साथ मुख्यालय पर उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव के विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक द्वारा गांव में अनावश्यक रूप से राजनीति कर द्वेष फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उक्त आरोपी शिक्षक द्वारा कई लोगों के साथ अभद्रता की गई है।