दरभंगा: कटरहिया से सदर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव और जर्जर सड़क के खिलाफ अब होगा आंदोलन
दरभंगा के कटरहिया मोहल्ले में जलजमाव और बदहाल सड़क के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमिटी (अर्बन) के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्षों से सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है