पट्टी: रमईपुर नेवादा गांव में टूटे विद्युत पोल से दहशत, खुले तार जमीन को छू रहे, हर पल मंडरा रहा मौत का खतरा
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में तीन विद्युत पोल टूटकर झुक गए हैं, जिससे पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हालात इतने खतरनाक हैं कि बिजली के खुले तार जमीन को छूते हुए गुजर रहे हैं और उनमें लगातार विद्युत प्रवाहित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक केवल आश्वासन ही दे