शिवपुरी नगर: 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब..एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
आधुनिक दौर में सोशल मीडिया पर होने वाला प्यार जितनी जल्दी परवान चढ़ता है, उतनी ही जल्दी इसके बिखरने की कहानियां भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला शिवपुरी में सामने आया है, जहाँ नया अमोला की रहने वाली राखी जाटव न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।