सांचोर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सांचौर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
Sanchore, Jalor | Jan 30, 2024 जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए गए एवं स्कूली छात्राओं ने राम धुन एवं प्रिय भजन पर प्रस्तुति दी। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।