पन्ना: केन-बेतवा विस्थापन पर फूटा आदिवासियों का गुस्सा, विधायक विक्रांत भूरिया ने एसपी दफ्तर के बाहर दिया धरना
Panna, Panna | May 8, 2026 "पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर संग्राम छिड़ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर की गिरफ्तारी और पुलिसिया बदसलूकी के खिलाफ सैकड़ों आदिवासी एसपी दफ्तर के बाहर डटे हैं। समर्थन में उतरे झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया भी धरने पर बैठ गए हैं। भारी तनाव के बीच आदिवासियों ने साफ कर दिया है—जब तक रिहाई और इंसाफ नहीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।"